“मैं गलत थी…” पहली बार भारत आई विदेशी महिला हुई भावुक, बोली- दुनिया ने जो बताया था, असली भारत उससे बिल्कुल अलग है
भारत को लेकर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अक्सर कई तरह की negative बातें देखने को मिलती हैं। खासकर विदेशी लोगों के बीच भारत की भीड़, ट्रैफिक और गंदगी को लेकर अलग छवि बनाई जाती है। लेकिन अब एक सिंगापुर की महिला पर्यटक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने भारत आने के बाद अपनी सोच पूरी तरह बदल दी।
इंटरनेट पर भारत को लेकर बनी थी गलत सोच
पहली बार Northern India घूमने आई इस विदेशी महिला ने अपने वीडियो में कहा कि बचपन से उसने इंटरनेट पर भारत के बारे में कई खराब बातें सुनी थीं। Singapore में रहते हुए उसके मन में भारत को लेकर डर और confusion दोनों थे। लेकिन वह खुद “Real India” देखना चाहती थी, इसलिए उसने भारत यात्रा का फैसला लिया।
ये भी पड़े: Ashton Hall India: कैसे Madhya Pradesh के Yogendra Kushwah बने इंटरनेट सेंसेशन?
“यह सबसे जिंदादिल देश है” विदेशी महिला ने बताया असली अनुभव
महिला ने बताया कि भारत पहुंचते ही उसे यहां का माहौल काफी अलग लगा। सड़क पर धूल, भारी ट्रैफिक, शोर और भीड़ ने शुरुआत में उसे परेशान जरूर किया। उसने यह भी माना कि कई लोग उसे लगातार देख रहे थे, जो उसके लिए थोड़ा uncomfortable था। सड़कों पर फैली गंदगी भी उसे नजर आई।
लेकिन इन सबके बीच भारत की खूबसूरती ने उसका दिल जीत लिया।
वीडियो में महिला कहती है कि भारत सिर्फ chaos नहीं है, बल्कि यहां हर जगह history, culture और stories बिखरी हुई हैं। उसने कहा कि उसने दुनिया के कई developed cities देखे हैं, लेकिन भारत जितना vibrant और colorful देश कहीं नहीं मिला।
लोगों की गर्मजोशी और संस्कृति ने जीता दिल
सबसे खास बात यह रही कि उसे यहां लोगों से अपनापन और सुरक्षा का एहसास मिला। महिला ने बताया कि कई स्थानीय लोगों ने उसकी मदद की और उसकी safety का ध्यान रखा। यही वजह रही कि उसे भारत कई developed देशों से ज्यादा safe महसूस हुआ।
सोशल media पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग महिला की ईमानदारी और भारत को लेकर उसके balanced opinion की तारीफ कर रहे हैं। कई users ने लिखा कि भारत को सिर्फ इंटरनेट से नहीं, बल्कि खुद आकर महसूस करना चाहिए।
Conclusion
भारत को लेकर दुनियाभर में अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर दिखाया कि असली भारत को समझने के लिए यहां की संस्कृति, लोग और माहौल को करीब से देखना जरूरी है। यही वजह है कि विदेशी महिला अब दोबारा भारत आने की बात कह रही है।


Comments
Post a Comment