‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह हुए बाहर? FWICE के फैसले ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

 

Ranveer Singh linked to Don 3 controversy and FWICE ban reports

बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh को लेकर इन दिनों बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ से अचानक अपना नाम वापस ले लिया, जबकि फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी। इस खबर ने न सिर्फ फैंस को हैरान कर दिया, बल्कि फिल्म की प्रोडक्शन टीम भी मुश्किल में पड़ गई है। बताया जा रहा है कि Excel Entertainment पहले ही फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर भारी खर्च कर चुकी थी और पूरी प्लानिंग लगभग तैयार थी।

रणवीर सिंह के फैसले से बढ़ी ‘Don 3’ की मुश्किलें

सूत्रों के अनुसार, फिल्म Don 3 को लेकर लंबे समय से तैयारियां चल रही थीं। लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले रणवीर सिंह के अचानक पीछे हटने की खबर ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अभिनेता ने इतना बड़ा प्रोजेक्ट छोड़ने का फैसला ले लिया।

ये भी पड़े: ‘Ghis Ghis Ghis’! Welcome to the Jungle में Akshay Kumar और Akshara Singh ने लगाए जबरदस्त ठुमके

कहा जा रहा है कि इस विवाद ने बाद में गंभीर रूप ले लिया और मामला Producers Guild of India तक पहुंच गया। वहां सीनियर प्रोड्यूसर्स ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

FWICE ने दिखाई सख्ती

इस पूरे विवाद के बीच अब FWICE (Federation of Western India Cine Employees) का रुख काफी सख्त नजर आ रहा है। संस्था से जुड़े अशोक पंडित ने साफ कहा कि इंडस्ट्री के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले मामलों को हल्के में नहीं लिया जाएगा।

ये भी पड़े: ‘दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें’ Kajal Aggarwal के नए Photoshoot ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कलाकार बीच में फिल्म छोड़ने लगेंगे तो इससे पूरी इंडस्ट्री का सिस्टम प्रभावित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगाने का फैसला किया है, जिससे मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग रणवीर सिंह के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे प्रोडक्शन टीम के साथ गलत बता रहे हैं। फैंस अब आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।

फिलहाल, ‘Don 3’ का भविष्य क्या होगा और फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इतना जरूर है कि इस विवाद ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नई चर्चा छेड़ दी है।

Comments