Mahindra Scorpio N Facelift Launch: दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ आ रही नई Scorpio-N, Vision S SUV भी करेगी बड़ा धमाका
Mahindra Scorpio N Facelift Launch को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई
भारतीय SUV बाजार में एक बार फिर हलचल मचने वाली है क्योंकि Mahindra Scorpio N Facelift Launch को लेकर नई अपडेट सामने आई हैं। कंपनी अपनी लोकप्रिय Scorpio-N को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, new scorpio n Facelift launch date इस वित्त वर्ष के अंत तक हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ Mahindra अपनी नई लाइफस्टाइल SUV Vision S पर भी तेजी से काम कर रही है, जिसे 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
नई Scorpio-N सिर्फ डिजाइन में ही नहीं बल्कि फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में भी पहले से ज्यादा प्रीमियम बनने वाली है। यही वजह है कि SUV प्रेमियों के बीच इसका इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है।
नई Scorpio-N फेसलिफ्ट में मिलेंगे कई शानदार अपडेट
लीक हुई जानकारी के अनुसार, mahindra scorpio n Facelift launch details में कई बड़े बदलाव शामिल होंगे। SUV में नया 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रीडिजाइन सेंटर कंसोल और फ्रंट-रियर आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं इसे और ज्यादा लग्जरी फील देंगी।
ये भी पड़े: XUV 700 Top Speed KM H: जानिए Mahindra XUV700 पेट्रोल और डीजल की असली परफॉर्मेंस
डिजाइन की बात करें तो इसमें हल्के कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे SUV का रोड प्रेजेंस और भी मजबूत होगा। Mahindra इसमें XUV 7XO वाले नए ‘DaVinci’ डैम्पर्स भी दे सकती है, जिससे ड्राइविंग अनुभव और आरामदायक बनेगा।
इंजन और परफॉर्मेंस में नहीं होगा बड़ा बदलाव
नई Scorpio-N में मौजूदा इंजन विकल्प ही जारी रहेंगे। इसमें 203bhp वाला 2.0L टर्बो पेट्रोल और 175bhp का 2.2L डीजल इंजन मिलेगा। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएंगे। हालांकि 4X4 सिस्टम केवल टॉप वेरिएंट्स में ही उपलब्ध रहेगा।
भारत में SUV पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए यह अपडेट काफी खास माना जा रहा है, खासकर उन लोगों के लिए जो दमदार रोड प्रेजेंस और ऑफ-रोड क्षमता चाहते हैं।
Mahindra Vision S SUV भी करेगी एंट्री
इसके साथ ही कंपनी नई Vision S SUV पर भी तेजी से काम कर रही है। यह SUV Mahindra के नए NU_IQ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो ICE, Hybrid और EV पावरट्रेन को सपोर्ट करेगा।
ये भी पड़े: 153 KM रेंज वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के दीवाने हैं लोग! Bajaj Chetak की कीमत ₹89,500 से शुरू
Vision S को XUV 3XO और Scorpio-N के बीच पोजिशन किया जाएगा। इसका बॉक्सी और रग्ड डिजाइन खास तौर पर युवाओं और लाइफस्टाइल SUV खरीदने वालों को आकर्षित कर सकता है। इसमें 1.2L TGDi पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जबकि भविष्य में Hybrid और Electric वर्जन भी लॉन्च किए जा सकते हैं।
Mahindra आने वाले वर्षों में भारतीय SUV मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी कर रही है, और Scorpio-N Facelift के साथ Vision S इसकी सबसे बड़ी झलक हो सकती है।

Comments
Post a Comment